कत्यूरी राजवंश
कत्यूरी राजवंश भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक मध्ययुगीन राजवंश था। इस राजवंश के बारे में में माना जाता है कि वे अयोध्या के शालिवाहन शासक के वंशज हैं और इसलिए वे सूर्यवंशी हैं। जिनका कुमाऊँ क्षेत्र पर २५०० से ११वीं सदी तक शासन था। कत्यूरी राजाओं ने 'गिरीराज चक्रचूड़ामणि' की उपाधि धारण की थी। उनकी पहली राजधानी जोशीमठ में थी, जो जल्द ही कार्तिकेयपुर में स्थानान्तरित कर दी गई थी। बद्री दत्त पाण्डेय जैसे इतिहासकारों का मानना है कि कत्यूरी, अयोध्या से आए थे। उन्होंने अपने राज्य को 'कूर्माञ्चल' कहा, अर्थात 'कूर्म की भूमि'।वर्तमान नाम, कुमाऊँ मिला। कत्युरी राजा का कुलदेवता स्वामी कार्तिकेय (मोहन्याल) नेपाल के बोगटान राज्य मे विराजमान है। कत्यूरी वंश के संस्थापक वसंतदेव थे. इतिहासउत्पत्तिकत्यूरी वंश की उत्पत्ति भगवान राम के पुत्र कुश से है, इक्ष्वाकु वंश कुश के वंशज सूर्यवंशी राजा सुमित्र के बड़े पुत्र शालीवाहन अयोध्या से उत्तराखण्ड आए और अपना राज्य स्थापित किया जिसे पुराना कार्तिकेयपुर कहा जाता है जो २५०० से ६५० तक चल फिर सूर्यवंशीयो ने अपनी राजधानी कत्यूर मैं स्थापित की जो ७०० से १२०० चला। कार्तिकेयपुर कत्यूरी राजा ब्रह्मदेव के पोते अभयपाल देव ने १२०० मैं अपनी राजधानी कत्यूर से अस्कोट बनाई और १२७९ मैं अस्कोट राज की स्थापना की।। यह तथ्य, हालांकि, बद्री दत्त पाण्डेय सहित विभिन्न इतिहासकारों द्वारा नकारा गया है। पाण्डेय ने अपनी पुस्तक, कुमाऊँ का इतिहास में, कत्यूरियों को अयोध्या के शालिवाहन शासक घराने का वंशज माना है।[3][4] साम्राज्यपतनडोटी बोगटान के कत्युरी वंशज के रजवार व उनका देवाताके इतिहास मे ए मान्यता है कि कार्तिकेय देवताका आसन सुनका चादर ,सुनका श्रीपेच, सुनका चम्मर ,सुनका लट्ठी सुनका जनै ,सुनका बाला सुनका मुन्द्रा सुनका थालि था । ये कत्युरी राजा गुप्तराजा बिक्रमदित्यका वंशज है । उज्जैन- पाटालीपुत्र से कुमाऊ गडवाल आए है । यी राजाके पास सोना चांदी बहुत था यहि सोना चांदी लुट्नेके लिए । क्रचाल्ल ने शाके ११४५ मे कत्युर घाँटी का रणचुला कोट मे आक्रमण किया था । डोटी जिल्ला साना गाउँ मे बि.स १९९९ साल मे ७ धार्नी (३५ के जी ) सोना मिट्टीका अन्दर वर्तनमे रखा हुआ मिला था ।[5] नेपाल (गोर्खा) सरकार इस धनको राज्यकोष मे दाखिल किया था यहि धन (सोना) रणचुलाकोट से लुटा सोना मे से का बचा सोना होनाका मान्यता बि डोटी मे है । क्रचाल्ल राजा खस राजा था । उसका देवता मस्टो था उसिसे उसने रणचुलाकोटका बैदिक देवताका मुर्ति तोडा फोडा था । अब बि टुटा फूटा मुर्ति रणचुला कोट क्षेत्रमे पडा है । बिरदेव राजा का तानासाही होना रैतीको सोषण कर्ना वात झुट है । सोना चांदी लुट्नेको लिए खस राजाने कत्युरी राजा पर शाके ११४५ मे आक्रमण किया इसी आक्रमण से कार्तिकेयापुर राज्य धोस्त हुवा है ।[6] शासकबागेश्वर, पांडुकेश्वर इत्यादि से प्राप्त शिलालेखों से निम्न कत्यूरी राजाओं के नाम ज्ञात होते हैं:[7]
शिलालेखकत्यूरी राजाओं के बारे में अधिकांश विवरण उनके शिलालेखों से पाए जाते हैं। ये शिलालेख जागेश्वर, बैजनाथ, बागेश्वर, बद्रीनाथ और पांडुकेश्वर के मंदिरों में पाए गए हैं। इनमें से पांच ताम्रपत्र और उनके समय का एक अभिलेख मुख्य है।[8] कुमायूँ का ताम्रपत्रकुमायूँ का यह ताम्रपत्र विजयेश्वर महादेव को एक गाँव का दान करने के प्रमाण पत्र के संबंध में है। इसमें तीन पीढ़ियों के राजाओं के नाम लिखे गए हैं - राजा सलोनादित्यदेव, उनके पुत्र राजा इच्छत्देव और उनके पुत्र राजा देश्टदेव। उनकी राजधानी कार्तिकेयपुर के रूप में लिखी गई है। इस ताम्रपत्र में अंकित संवत ५वां है।[9] बागेश्वर का शिलालेखबागेश्वर में पाया गया एक शिलालेख बागनाथ मंदिर का है, हालाँकि शिलालेख में इस स्थान का नाम व्याघ्रेश्वर लिखा गया है। शिलालेख संस्कृत में लिखा गया है, और यह थोड़ा टूटा हुआ है। यह शिलालेख राजा भूदेव के समय का है। इसमें, उनके नाम के अलावा, सात अन्य राजाओं के नाम हैं जो दानदाता के पूर्वज थे।[10]
इस शिलालेख में इन सभी आठों को गिरिराज चक्रचूड़ामणि या हिमालय के चक्रवर्ती राजा कहा गया है। साथ ही इनमें महिलाओं के नाम भी दिए गए हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि तब परदे का कोई रिवाज नहीं था। "काली उनके समीप नहीं आ सकीं", कथन से ऐसा प्रतीत होता है कि वे उत्साही शिव के अनुयायी थे, और काली की पूजा तथा पशु-बलि के खिलाफ थे।[11] पांडुकेश्वर के शिलालेखबद्रीनाथ मंदिर के पास स्थित पांडुकेश्वर के मंदिर में चार ताम्रपत्र हैं। इनमें से दो में बागेश्वर शिलालेख में उल्लिखित पांचवें, छठे और सातवें राजाओं के नाम हैं। एक ताम्रपत्र में राजाओं की तीन पीढ़ियाँ लिखी हैं। इसमें चौथी पीढ़ी में देश्टदेव के पुत्र पद्मत्देव का उल्लेख किया गया है। ताम्रपत्र में अंकित संवत २५वां है, और राजधानी कार्तिकेयपुर है। दूसरे ताम्रपत्र में एक और पीढ़ी का उल्लेख किया गया है यानी सुभिक्षराजदेव को राजा पद्मदेव का पुत्र कहा गया है। उन्होंने अपने शहर का नाम सुभिक्षपुर बताया है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि इस शहर की स्थापना इसी राजा ने अपने नाम पर की होगी। इसमें उल्लेखित संवत चौथा है। तीसरे ताम्रपत्र को राजा निम्बारतदेव द्वारा अंकित किया गया है। इसमें उनके बेटे इंगागदेव या ईष्टराणादेव और उसके बेटे ललितेश्वरदेव का भी उल्लेख किया गया है। ये तीनों राजा बागेश्वर शिलालेख से संबंधित आठ राजाओं में से हैं। ताम्रपत्र पर अंकित संवत २२वां है। चौथे ताम्रपत्र में राजाओं के नाम तीसरे ताम्रपत्र के समान ही हैं।[12] वास्तुकलामाना जाता है कि कत्युरी शासकों ने अनेक मन्दिर बनवाये जो आज के उत्तराखण्ड में स्थित हैं। वे सनातन हिन्दू धर्म के अनुयायी थे।[13] Most of the ancient temples in Uttarakhand are architectural contributions by the Katyuri dynasty.[14] जोशीमठ का वसुदेव मन्दिर, अनेक आश्रय तथा बद्रीनाथ के मार्ग मेम छोटे-छोटे पूजास्थलबनवाये। इसके अलावा लकुलेश मन्दिर, महिषासुरमर्दिनी मन्दिर, जगेश्वर का नवदुर्गा मन्दिर आदि का निर्माण भी कत्युरी राजाओं ने ही कराया। [13] भुव देव (955-970) ने बैजनाथ और बागेश्वर में अनेक मन्दिरों का निर्माण कराया। किन्तु सम्प्रति उनके संरचनाएँ नष्ट कर दी गयीं किन्तु उनकी परम्परा अभी तक चली आ रही है। [13] कटरमाल में एक सूर्य मन्दिर भी है जो बहुत कम देखने को मिलता है। इसका निर्माण कटरमल्ल ने कराया था (सुदूर कोसू गाँव में)। इसके मुख्य मन्दिर के चारों ओर ४४ अन्य छोटे-छोटे मन्दिर हैं। [15] The Katyuri Kings also build a temple known as Manila Devi near Sainamanur. सन्दर्भउद्धरण
ग्रन्थ सूची
बाहरी कड़ियाँ
Information related to कत्यूरी राजवंश |
Portal di Ensiklopedia Dunia