पिथौरागढ़ जिला
पिथौरागढ़ भारतीय राज्य उत्तराखण्ड का एक जिला है। यह क्षेत्र 7090 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 2011 के जनसंख्या गणना के अनुसार यहाँ कुल 4,85,993 लोग रहते हैं। जिले का मुख्यालय पिथौरागढ़ है। यहाँ आधिकारिक रूप से और शिक्षा के लिए हिन्दी भाषा का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा यहाँ अधिक संख्या में कुमाऊँनी भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं। 24 फरवरी 1960 को पिथौरागढ़ की 30 पट्टियां और अल्मोड़े की दो पट्टियों को मिलाकर पिथौरागढ़ जिले का गठन किया गया था।[1] मौसमपिथौरागढ़ में ग्रीष्म ऋतु के समय गर्मी रहती है और शरद ऋतु के समय ठंड रहती है। वर्ष में सबसे अधिक ठंड दिसम्बर और जनवरी में माह के दौरान होती है। इसके ऊपर के स्थानों में बर्फबारी भी होते रहती है। तापमान मार्च के मध्य से बढ़ना शुरू हो जाता है और जून के मध्य तक रहता है। यहाँ वार्षिक वर्षा 36.7 सेमी होती है। प्रशासनजिले में 12 तहसीलें हैं: धारचूला, बंगापानी, मुनस्यारी, थल, बेड़ीनाग, गणाईगंगोली, गंगोलीहाट, देवलथल, कनालीछीना, डीडीहाट, तेजम और पिथौरागढ़।[2][3] सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँInformation related to पिथौरागढ़ जिला |
Portal di Ensiklopedia Dunia