प्रवेशद्वार:उत्तराखण्ड
प्रवेशद्वार सूचि: संस्कृति · भूगोल · स्वास्थ्य · इतिहास · गणित · प्रकृति · दर्शनशास्त्र · समाज · प्रौद्योगिकी · याद्रिच्छिक प्रवेशद्वार
सम्पादन
उत्तराखण्ड प्रवेशद्वार![]() उत्तराखण्ड या उत्तरांचल, भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य है। २००० और २००६ के बीच यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। ९ नवंबर २००० को उत्तराखण्ड भारत गणराज्य के २७ वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। राज्य का निर्माण कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात हुआ। इस राज्य में वैदिक संस्कृति के कुछ सबसे महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं। उत्तराखण्ड की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से मिलती हैं तथा पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश (अपने गठन से पहले यानि कि सन २००० से पहले यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था) इसके पडो़सी हैं। पारंपरिक हिन्दू ग्रंथों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। जनवरी २००७ में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुये राज्य का नाम आधिकारिक तौर पर उत्तरांचल से बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। देहरादून, उत्तराखण्ड की अंतरिम राजधानी होने के साथ इस क्षेत्र में सबसे बड़ा नगर है। गैरसैण नामक एक छोटे से कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया गया है किन्तु विवादों और संसाधनों के अभाव के चलते अभी भी देहरादून अस्थाई राजधानी बना हुआ है। राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में है। सम्पादन
चयनित लेख![]() नंदा देवी पर्वत भारत की दूसरी एवं विश्व की २३वीं सर्वोच्च चोटी है। ७८१६ मीटर (२५,६४३ फीट) ऊंचा यह शिखर हिमालय पर्वत शृंखला में भारत के उत्तरांचल राज्य में पूर्व में गौरीगंगा तथा पश्चिम में ऋषिगंगा घाटियों के बीच स्थित है। इस चोटी को उत्तरांचल राज्य में मुख्य नंदा देवी के रूप में पूजा जाता है। नंदादेवी मैसिफ के दो छोर हैं। इनमें दूसरा छोर नंदादेवी ईस्ट कहलाता है। इन दोनों के मध्य दो किलोमीटर लम्बा रिज क्षेत्र है। इस शिखर पर प्रथम विजय अभियान में १९३६ में नोयल ऑडेल तथा बिल तिलमेन को सफलता मिली थी। यह शिखर २१००० फुट से ऊंची कई चोटियों के मध्य स्थित है। नंदादेवी शिखर के आसपास का क्षेत्र अत्यंत सुंदर है व नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया जा चुका है। इस नेशनल पार्क को १९८८ में यूनेस्को द्वारा प्राकृतिक महत्व की विश्व धरोहर घोषित किया था। विस्तार में...
सम्पादन
चयनित चित्र![]() चित्र श्रेय: {{{author}}} सम्पादन
चयनित जीवनी![]() डा. पीतांम्बरदत्त बड़थ्वाल ( १३ दिसंबर, १९०१-२४ जुलाई, १९४४) हिंदी में डी.लिट. की उपाधि प्राप्त करने वाले पहले शोध विद्यार्थी थे। उन्होंने अनुसंधान और खोज परंपरा का प्रवर्तन किया तथा आचार्य रामचंद्र शुक्ल और बाबू श्यामसुंदर दास की परंपरा को आगे बढा़ते हुए हिन्दी आलोचना को मजबूती प्रदान की। उन्होंने भावों और विचारों की अभिव्यक्ति के लिये भाषा को अधिक सामर्थ्यवान बनाकर विकासोन्मुख शैली को सामने रखा। अपनी गंभीर अध्ययनशीलता और शोध प्रवृत्ति के कारण उन्होंने हिन्दी मे प्रथम डी. लिट. होने का गौरव प्राप्त किया। हिंन्दी साहित्य के फलक पर शोध प्रवृत्ति की प्रेरणा का प्रकाश बिखेरने वाले बड़थ्वालजी का जन्म तथा मृत्यु दोनो ही उत्तर प्रदेश के गढ़वाल क्षेत्र में लैंस डाउन अंचल के समीप पाली गाँव में हुए। बड़थ्वालजी ने अपनी साहित्यिक छवि के दर्शन बचपन में ही करा दिये थे। बाल्यकाल मे ही वे 'अंबर'नाम से कविताएँ लिखने लगे थे। विस्तार से पढ़ें...
सम्पादन
उत्तराखण्ड तथ्यिका
सम्पादन
चयनित पर्यटन स्थल केदारनाथ हिमालय पर्वतमाला में बसा भारत के उत्तरांचल राज्य का एक कस्बा है। यह रुद्रप्रयाग की एक नगर पंचायत है। यह हिन्दू धर्म के अनुयाइयों के लिए पवित्र स्थान है। यहाँ स्थित केदारनाथ मंदिर का शिव लिंग १२ ज्योतिर्लिंगों में से एक है और हिन्दू धर्म के उत्तरांचल के चार धाम और पंच केदार में गिना जाता है। श्रीकेदारनाथ का मंदिर ३,५९३ फीट की ऊंचाई पर बना हुआ एक भव्य एवं विशाल मंदिर है। इतनी ऊंचाई पर इस मंदिर को कैसे बनाया गया, इस बारे में आज भी पूर्ण सत्य ज्ञात नहीं हैं। सतयुग में शासन करने वाले राजा केदार के नाम पर इस स्थान का नाम केदार पड़ा। राजा केदार ने सात महाद्वीपों पर शासन और वे एक बहुत पुण्यात्मा राजा थे। उनकी एक पुत्री थी वृंदा जो देवी लक्ष्मी की एक आंशिक अवतार थी। वृंदा ने ६०,००० वर्षों तक तपस्या की थी। वृंदा के नाम पर ही इस स्थान को वृंदावन भी कहा जाता है। विस्तार में...
सम्पादन
उत्तराखण्ड के व्यंजनसम्पादन
श्रेणियांउत्तराखण्ड • अवस्थापन इकाइयाँ • अर्थव्यवस्था • इतिहास • जिले • तीर्थ स्थल • नगर • पर्यटन • पर्यटन स्थल • पर्वतीय स्थल • भाषाएँ • भूगोल • मन्दिर • मण्डल • मुख्यमंत्री • राजनीति • लोग • शिक्षण संस्थान • साहित्य • सरकार • संस्कृति • स्थापत्य • हिन्दू धर्म सम्पादन
संबंधित प्रवेशद्वारसम्पादन
उत्तराखण्ड के विषयइतिहास: इतिहास • पौराणिक काल • राज्य आन्दोलन • मुज़्ज़फर नगर काण्ड • चमोली भूकम्प • ब्रिटिश काल • चन्द राजवंश • कत्यूरी राजवंश • गढ़वाल राजवंश • भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन • चिपको आन्दोलन • हरिद्वार नरसंहार • अधिक भूगोल: भूगोल • हिमालय • नदियाँ • जलवायु • गंगा • यमुना • काली • शारदा • अधिक अर्थव्यवस्था: अर्थव्यवस्था • उद्योग • कृषि • पशुपालन • परिवहन • अधिक शासन: राजनीति • सरकार • विधानसभा • राज्यपाल मुख्यमंत्री • उच्च न्यायालय • भाजपा • कांग्रेस • उक्राद • लोकसभा क्षेत्र • अधिक जिले एवँ नगर: जिले • अल्मोड़ा • उत्तरकाशी • उधमसिंहनगर •चमोली • चम्पावत • टिहरी • देहरादून • नैनीताल • पिथौरागढ़ • पौड़ी • बागेश्वर • रूद्रप्रयाग • हरिद्वार • देहरादून • हल्द्वानी • हरिद्वार • रुड़की • अधिक पर्यटन और तीर्थाटन: छोटा चारधाम • बद्रीनाथ • केदारनाथ • गंगोत्री • यमुनोत्री • हेमकुण्ड साहिब • फूलों की घाटी • नंदा देवी उद्यान • जिम कॉर्बेट उद्यान • औली • कौसानी • रानीखेत • अधिक संस्कृति: संस्कृति • कुमाऊँनी • गढ़वाली • हिन्दी • भाषाएँ • पहाड़ी भाषाएँ • दिवाली • होली • उत्तरायणी • हरेला • कुम्भ मेला • २०१० हरिद्वार महाकुम्भ • अधिक लोग: हेमवंती नन्दन बहुगुणा • गोबिन्द बल्ल्भ पंत • नारायण दत्त तिवारी • हरीश रावत • सुमित्रा नंदन पंत • गोविन्द बल्लभ पंत • रस्किन बांड • अधिक शिक्षा: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की • पंतनगर विश्वविद्यालय • हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय • कुमाऊँ विश्वविद्यालय • पेट्रोलियम विश्वविद्यालय • भारतीय वानिकी संस्थान • गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय • उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय • उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय • कुमाऊँ अभियांत्रिकी महाविद्यालय • दून विद्यालय • दून केंब्रिज स्कूल • देहरादून प्रौद्योगिकी संस्थान • अधिक सम्पादन
कार्य जो आप कर सकते हैं
Information related to प्रवेशद्वार:उत्तराखण्ड |
Portal di Ensiklopedia Dunia