5 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 5वाँ दिन है। साल में अभी और 360 दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में 361)।
प्रमुख घटनाएँ
- 2006 - साउदी अरब के मक्का शहर में एक होटल के ढह जाने से हज के लिए गए ७६ हज यात्रियों की मृत्यु हो गयी।
- २०१०-
- अमेरिका ने 'आतंक से जुड़े' 14 देशों से अपने यहां आ रहे यात्रियों की जांच और कड़ी करने की घोषणा की। इन देशों में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सऊदी अरब, यमन, लीबिया, नाइजीरिया, सोमालिया, अल्जीरिया, लेबनान और इराक शामिल हैं। इनके अलावा चार देशों क्यूबा, ईरान, सूडान और सीरिया को आतंकवाद प्रायोजक देशों की सूची में शामिल किया गया है।
- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष दूरबीन केपलर की मदद से हमारे सौरमंडल के बाहर पांच नए ग्रहों की खोज की। इन ग्रहों का नाम केपलर4बी, 5बी, 6बी, 7बी और 8बी रखा गया। 2200 से 3000 डिग्री फारेनहाइट तक के अत्यधिक तापमान के कारण इन ग्रहों को 'हॉट ज्यूपिटर्स' कहा गया है।
- इम्पीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने मार्स रिकोनाइसेन्स आर्बिटर से मिली तस्वीरों की फॉरेन्सिक जांच द्वारा मंगल की भूमध्य रेखा के समीप करीब 30 किमी चौडी झीलों का पता लगाया। ये झीले अलास्का और साइबेरिया में पाई जाने वाली झीलों जैसी ही है।
- 'हरित राजस्थान अभियान' के तहत डूंगरपुर जिला प्रशासन द्वारा जिले भर में फैली बंजर पहाड़ियों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 व 12 अगस्त 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में सम्मिलित कर लिया गया।
जन्म
- १९२२ – मुकरी, भारतीय अभिनेता, (निधन २०००)
- उदय चोपड़ा (जन्म: 5 जनवरी, 1973) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।
- एम॰के॰ इंदिरा (पूरा नाम: मंडगड्डे कृष्णराव इंदिरा) (कन्नड़: ಮಂಡಗದ್ದೆ ಕೃಷ್ಣರಾವ್ ಇಂದಿರ)(5 जनवरी 1917 - 15 मार्च 1994) कन्नड़ भाषा की एक प्रसिद्ध उपन्यासकार थी।
- सुशील कुमार मोदी (जन्म 5 जनवरी 1952) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और बिहार के तीसरे उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे बिहार के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं।
- मंसूर अली ख़ान पटौदी(5 जनवरी 1941 – 22 सितंबर 2011) एक भारतीय क्रिकेटर और पटौदी के नौवे नवाब थे।
- कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को हुआ।
- ज़ुल्फ़िक़ार अली भुट्टो (उर्दू व सिंधी: ذوالفقار علی بھٹو, जन्म: 5 जनवरी 1928 - मौत: 4 अप्रैल 1979) पाकिस्तान के प्रधान मन्त्री थे।
- दीपिका पडुकोण, कन्नड: ದೀಪಿಕಾ ಪಡುಕೋಣ್) एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ
- ममता बनर्जी (बांग्ला: মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়, जन्म: जनवरी 5, 1955) भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री एवं राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमु
- रोवन सेबेस्टियन एटकिंसन (जन्म 5 जनवरी 1955) एक अंग्रेजी अभिनेता, हास्य अभिनेता और पटकथा लेखक हैं।
- बारींद्रनाथ घोष (5 जनवरी 1880 - 18 अप्रैल 1959) भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार तथा "युगांतर" के संस्थापकों में से एक थे।
- कृष्णमाचारी भारतन (जन्म ५ जनवरी १९६३) भारत के प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
- मनीष सिसोदिया (जन्म : ५ जनवरी १९७२) दिल्ली की पटपड़गंज सीट से विधायक तथा राज्य सरकार में मंत्री है।
- शाह जहाँ - पिता जहाँगीर माता ताज बीबी बिलक़िस मकानी जन्म खुर्रम ५ जनवरी १५९२ लाहौर,
- भारत स्वाभिमान न्यास - यह न्यास ५ जनवरी २००९ को दिल्ली में पंजीकृत कराया गया था।
- मुरली मनोहर जोशी जी का जन्म ५ जनवरी सन् १९३४ को दिल्ली में हुआ था।
- परमहंस योगानन्द का जन्म मुकुन्दलाल घोष के रूप में ५ जनवरी १८९३, को गोरखपुर, उत्तरप्रदेश में हुआ।
- डाएन कीटन (जन्म डाएन हॉल, ५ जनवरी १९४६) एक अमेरिकी अभिनेत्री, निर्देशक और चलचित्र की कथानक लेखक है।
निधन
बाहरी कडियाँ
Information related to ५ जनवरी |