बड़े अच्छे लगते हैं २ एक भारतीय हिंदी भाषा की टेलीविजन रोमांटिक ड्रामा सीरीज़ है, जिसका प्रीमियर 30 अगस्त 2021 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर हुआ था। यह सोनी लिव पर डिजिटल रूप से उपलब्ध है। बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत एकता कपूर द्वारा निर्मित, यह शो इसी नाम की 2011 की श्रृंखला का आध्यात्मिक सीक्वल या रीबूट संस्करण है। इसमें पहले नकुल मेहता और दिशा परमार ने अभिनय किया था। फरवरी 2023 से, नीती टेलर और रणदीप राय ने मुख्य पात्रों को चित्रित किया है।
कहानी
"प्रकरण: 1–201: राम और प्रिया (राया) की विपरीत दुनिया का परिचय, उनका प्यार में पड़ना और अंततः अलगाव"
प्रिया सूद एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं और अपनी मां मीरा, तीन बहनों सारा, मैत्री, संध्या और ममेरे भाई अक्षय के साथ रहती हैं। उनके पिता महेंद्र ने उन्हें छोड़ दिया, जो अब अपनी दूसरी पत्नी और उनके बेटे के साथ रह रहे हैं। स्थापित बिजनेस टाइकून, राम कपूर को उनकी प्रेमिका वेदिका ने छोड़कर शशि बब्बर से शादी की थी। अब, राम पूरी तरह से काम और परिवार पर ध्यान केंद्रित करता है, जिसमें उसकी सौतेली माँ नंदिनी और सौतेले भाई-बहन शुभम और शिविना शामिल हैं। शिविना और अक्षय एक दसरे से प्यार करते हैं पर अक्षय अपनी बड़ी बहन प्रिया की शादी से पहले शादी करने से इन्कार कर देता है जिस कारणवाश न चाहते हुए भी राम और प्रिया को भी शादी करनी पड़ी है।
अपनी टूटती शादी को देखते हुए, वेदिका राम को वापस पाने और प्रिया को बाहर करने की उम्मीद में कपूर हवेली में प्रवेश करती है। वेदिका प्रिया को राम के साथ अपने पिछले संबंध के बारे में बताती है परंतु प्रिया तब भी राम का साथ नहीं छोडती।
राम अपने पिता की हत्या की जांच फिर से शुरू करने का फैसला करता है। कपूर परिवार को वीरेंद्र की मौत के पीछे महेंद्र और सारा के पति वरुण का हाथ होने का पता चलता है। दोनों को जेल हो जाती है। शिविना सूद हाउस छोड़ने की कोशिश करती है लेकिन ईशान उस से बहस करते हुए हुए उसे सीढ़ीयों से धकका दे देता है। शिविना की मृत्यु हो जाती है और ईशान को बचाने के लिए प्रिया इसका दोष खुद पर ले लेती है और जेल जाती है। जेल में उसे खुद के गर्भवती होने का पता चलता है लेकिन नंदिनी प्रिया को राम से अलग होने के लिए मजबूर कर देती है।
"प्रकरण: 202–376: पांच साल बाद, पीहू का जन्म, राया का पुनर्मिलन और प्राची के जन्म के साथ उनकी मृत्यु"
प्रिया अपनी सजा काटती है और एक लड़की को जन्म देती है जिसका नाम वह पीहू रखती है। राम और पीहू दोनों को बाप-बेटी होने का पता चल जाता है। राम को शिविना की मौत का सच पता चल जाता है और अंत में वह पीहू और प्रिया से मिल जाता है। जल्द ही, वेदिका, शुभम और नंदिनी का राम के सामने पर्दाफाश हो जाता है और वह वेदिका को कपूर मेंशन से बाहर निकाल देता है। प्रिया दूसरी बार गर्भवती हुई। शुभम और सिड राम की मदद से यश खन्ना के साथ एक सौदा करते हैं, जो अनजाने में अपनी जीवित मां स्वाति और भाई लखन के संपर्क में आता है। लखन, यश खन्ना की बेटी अवनी से प्यार करता है, जबकि यश खन्ना चाहता है कि अवनी की शादी सिड से हो जाए। राम और लखन आपस में भिड़ जाते हैं, जब उनके भाई होने का सच सामने आता है। राम को नष्ट करने के लिए, शुभम और सिद्धार्थ ने प्रिया को मारने की साजिश रची। राम और प्रिया सूद हाउस में नंदिनी को घेरते हैं और स्वाति के छोड़े जाने के पीछे की सच्चाई को जानते हैं और जल्द ही सूद हाउस में आग लगा दी जाती है। नंदिनी राम और प्रिया को अभी भी अपनी जान की परवाह करते हुए देखती है, उसे अपनी गलती का एहसास होता है और वह उन्हें बचा लेती है लेकिन खुद मर जाती है। प्रिया प्राची को जन्म देती है और राम और प्रिया दोनों अपने अंतिम क्षणों में एक दूसरे को गले लगाते हैं।
"प्रकरण: 377 और आगे: बीस साल बाद, राया की बेटियों पीहू और प्राची का जीवन"
राम और प्रिया की मृत्यु हो जाती है और अवनि की जबरदस्ती सिड से शादी कर दी जाती है। 20 साल बाद, बड़ी हुई पीहू का अपने चाचा लखन के साथ उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता है, जिसने राम का कारोबार संभाल लिया है। दूसरी ओर प्राची उसे एक पिता के रूप में देखती है। लखन के कर्मचारी राघव को प्राची से प्यार हो जाता है।
मई २०२१ में, यह पुष्टि की गई कि एकता कपूर का शो, बड़े अच्छे लगते हैं, जो मूल रूप से २०११ से २०१४ तक सोनी टीवी प्रसारित किया गया था, नए कलाकारों और अलग कहानी के साथ वापस आएगा।[3] धारावाहिक का पहला प्रोमो, निर्माता एकता कपूर द्वारा १२ अगस्त २०२१ को जारी किया गया था, जिसमें राम और प्रिया के भूमिका में नकुल मेहता और दिशा परमार दिखाई दिए।[4]
दिशा परमार और नकुल मेहता नए सीज़न में प्रिया और राम की भूमिका को फिर से निभाएंगे।[5] ये दोनों हाल ही में इंडियन आइडल १२ के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में आगामी सीज़न के फर्स्ट लुक पोस्टर को जारी करते हुए दिखाई दिए।[6]