प्लेस्टेशन २
द प्लेस्टेशन २ या PS2 6ठीं पिढी का वीडियो गेम कन्सोल है जिसे सोनी ने प्लेस्टेशन श्रंखला के रूप में बनाया है। इसका विकास कार्य मार्च 1999 में शुरू किया गया था व 4 मार्च 2000 को जापान में पहली बार रिलिज़ किया गया। इसकी प्रतिस्पर्धा सेगा के ड्रिमकास्ट, माइक्रोसॉफ्ट के एक्सबॉक्स और निनटेंडो के गेम क्यूब से हुई। इतिहासइसके बारे में सोनी ने 1 मार्च 1999 में खुलासा किया था। इस बात को अनदेखा करते हुए ड्रीमकास्ट ने उत्तरी अमेरिका में दो सप्ताह में ही 5 लाख से अधिक वीडियो गेम बेचे। इसके कुछ ही दिनों के बाद सोनी ने इस खेल को जापान में एक खेल कार्यक्रम के दौरान इसका उदघाटन किया। मार्च 2000 में सोनी ने इस खेल को जापान के बाजार में उतारा। उसके बाद सितम्बर तक यह उत्तरी अमेरिका आर यूरोप के देशों में फैल गया। यह पहले दिन $25 लाख डॉलर कमाने में सफल रह जबकि ड्रीमकास्ट ने पहले दिन केवल $9.7 लाख डॉलर ही कमाए थे। सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँInformation related to प्लेस्टेशन २ |
Portal di Ensiklopedia Dunia