जन्नत 2
जन्नत 2 एक हिन्दी जुर्म थ्रिलर फ़िल्म है जो २००८ में बनी हीट फ़िल्म जन्नत का अगला भाग है। फ़िल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख द्वारा व निर्माण महेश भट्ट और मुकेश भट्ट द्वारा किया गया है। फ़िल्म में इमरान हाश्मी, रणदीप हूडा, इमरान ज़ाहिद और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में है।[1] फ़िल्म की कहानी दिल्ली में गैरकानूनी हथियारों के विवाद पर आधारित है।[2][3] इसकी पहली झलक १५ मार्च २०१२ को अनावृत की गई थी और फ़िल्म को ४ मई २०१२ को रिलीज़ किया गया। यह फ़िल्म २००५ में बनी अंग्रेज़ी फ़िल्म लॉर्ड ऑफ़ वॉर पर आधारित है जिसमे निकोलस केज मुख्य भूमिका में है।[4] कथानकसोनू दिल्ली (इमरान हाश्मी) दिल्ली का एक छोटा-मोटा हथियारों का व्यापारी है। जब एक कड़क पुलिस अफसर एसीपी प्रताप रघुवंशी उससे पूछताछ करता है तब वह उसका खबरी बन जाता है। हालांकि वह एसीपी की सहायता कर रहा होता है उसे जेल में कुछ समय के लिए भेज दिया जाता है। वह एसीपी को गैरकानूनी हथियारों के माफिया के बारे में लाचार होकर सारी जानकारी देता रहता है। परन्तु जब सोनो डॉ॰ जान्हवी तोमर (ईशा गुप्ता) से प्यार करने लगता है तब वह यह सारे काम छोड़ने की कोशिश करता है। एसीपी प्रताप जो हथियारों के गोरख धंदे के मुखिया को पकड़ने के लिए तत्पर है सोनू को अपना खबरी बने रहने के लिए मन रहता है और उसे इसके बदले इनाम देने का वादा करता है। अपनी पत्नी को अँधेरे में रख कर सोनू हथियारों के तस्करों की एक बड़ी टोली में शामिल हो जाता है। सोनू को तब बड़ा झटका लगता है जब उसे पता चलता है की जान्हवी के पिता मंगल सिंह तोमर दिल्ली के हथियारों के धंदे के सर्गानाह है। पात्र
संगीतफ़िल्म का संगीत प्रीतम द्वारा रचा गया है जिसे फ़िल्म ब्लड मनी के साथ रिलीज़ किया गया था। से समिक्षों द्वारा काफ़ी सराहा गया। द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया ने इसे ४/५ सितारें दिए। बोलीवुड हंगामा के जोगिन्दर टुटेजा ने से ५ में से ४ सितारे देते हुए इसे एक बेहतरीन अल्बम कहा।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँInformation related to जन्नत 2 |
Portal di Ensiklopedia Dunia