कृष ३
कृष ३ २०१३ की बॉलीवुड की सुपरहीरो कृष्णा की विज्ञान कल्पना फ़िल्म है। फ़िल्म के निर्माता निर्देशक राकेश रोशन हैं।[2] फ़िल्म कोई मिल गया (2003) के नायक रोहित एवं कृष (2006) के सुपर नायक कृष्णा की कहानी को आगे बढ़ती है।[3] इसकी दोनों पूर्व फ़िल्मों ने अच्छी सफलता प्राप्त की थी।[4] फ़िल्म को पहले ३डी (त्रिविम) प्रारूप में जारी करना तय किया था।[5][6] हालांकि, समय की कमी के कारण इसे ३डी में रुपान्तरित किये बिना, राकेश रोशन ने बाद में पुष्टि की कि फ़िल्म को केवल २डी (द्विविम) में ही जारी किया जायेगा। फ़िल्म विश्वभर में 3 नवम्बर 2013 को जारी की गई।[1][7] कृष ३ को समालोचकों से सकारात्मक समीक्षाएँ मिली हैं।[8] फिल्म में ऋतिक रोशन ने ट्रिपल रोल अदा किया था और फिल्म ने भारत में 240.50 करोड़ रूपए तथा विश्व भर में ₹ 398 करोड़ का कारोबार किया था।[9] पटकथापिछली फिल्म में आपने देखा, सिद्धांत आर्या (नसीरुद्दीन शाह) को हराकर कृष अपने पापा रोहित मेहरा (ऋतिक रोशन) को उसकी कैद से छुड़ाकर घर ले जाता है। इस फिल्म की कहानी यहीं से शुरू होती है। कृष यानी कृष्णा मेहरा (रितिक) अब अपनी दुनिया में लौट आया है। जहां वह अपनी खूबसूरत पत्नी प्रिया मेहरा (प्रियंका चोपड़ा) के साथ बहुत खुश है। रोहित भी अब अपने बेटे-बहू के साथ रहकर अपने प्रयोग जारी रखे हुए है। प्रिया एक न्यूज चैनल में एंकर है और कृष्णा किसी नौकरी पर टिक ही नहीं पाता। कृष हर उस जगह मौजूद हो जाता है जहां किसी मुसीबत में फंसे इंसान को उसकी जरूरत है, भले ही इसके लिए उसे नौकरी से ही गायब ही क्यों न होना पड़े। यही वजह है कि हर नौकरी पर वह चंद दिन ही टिक पाता है। प्रिया को कृष की असलियत मालूम है। यही वजह है कि उसके हर कदम पर उसका साथ देती है। दूसरी और काल (विवेक ओबेरॉय) दुनिया से इंसानों को खत्म करने की नापाक साजिश रच रहा है। काल ने अपने डीएनए और जानवरों के डीएनए से ऐसे अमानव बनाए हैं जो उसकी तरह सोचते हैं और उसके इशारों पर चलते हैं। इन्हीं में काया (कंगना रनौत) भी शामिल है, जो काल से मिली शक्तियों के चलते पल भर में अपना रूप बदल सकती है। काल दुनिया को तबाह करने के लिए एक ऐसा वायरस तैयार करता है जो इंसानों को मिटाने के मकसद से तैयार करवाया गया है। काल के बनाए अमानव इस वायरस को मुंबई में फैलाते हैं जहां रोहित मेहरा और कृष इस वायरस की तोड़ खोजने में कामयाब होते हैं। काल के इशारे पर काम करने वाली काया और उसके बनाए अमानव रोहित मेहरा और कृष को मारने मुंबई पहुंच जाते हैं। कलाकार
संगीत
परिणामबौक्स ऑफिससमीक्षाएँकृष ३ को सामान्यतः सकारात्मक समीक्षा ही मिली।[8]
नामांकन और पुरस्कारसन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
] Information related to कृष ३ |
Portal di Ensiklopedia Dunia