कार्तिकेय २ भारतीय तेलुगु भाषा की साहसिक रोमाञ्चक फिल्म है। जिसे चन्दू मोंडेटी द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। यह फिल्म २०१४ की फिल्म कार्तिकेय की अगली कड़ी है और इसमें निखिल सिद्धार्थ, अनुपम परमेश्वरन् और अनुपम खेर हैं। यह अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स् तथा पीपल् मीडिया फ़ैक्ट्री द्वारा निर्मित है। कथानक डॉ॰ कार्तिकेय का अनुसरण करति है जो भगवान श्री कृष्ण जी की खोई हुई पायल को खोजने की खोज में हैं।
सिद्धार्थ ने 2017 में कार्तिकेय की अगली कड़ी की घोषणा की। मुख्य फोटोग्राफी फरवरी 2021 में प्रारम्भ हुई और मार्च 2022 में समाप्त हुई, जिसमे कोविड-19 महामारी के कारण विलम्ब हुआ। फिल्माङ्कन भारत में, मुख्य रूप से यूरोप के अलावा गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुआ। फिल्म में काल भैरव द्वारा सङ्गीतबद्ध किया गया है और कार्तिक घट्टमनेनि द्वारा छायाङ्कन (cinematography) और सम्पादन किया गया है।
कार्तिकेय 2 को 13 अगस्त 2022 को रिलीज़ किया गया था और इसे समालोचकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।
बॉक्स ऑफिस
अपने प्रारम्भिक दिन में, कार्तिकेय 2 ने विश्व भर में ₹5.05 करोड़ के वितरकों के हिस्से के साथ कुल ₹8.50 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने अपने प्रारम्भिक सप्ताहान्त में विश्व भर में बॉक्स ऑफिस पर ₹25 करोड़ से अधिक की कमाई की। हिन्दी संस्करण ने पहले तीन दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹1.45 करोड़ की कमाई की।[8]
फिल्म के हिन्दी डब संस्करण में आरम्भ में एक सीमित नाटकीय रिलीज देखी गई थी। हालाँकि, जनता की माँग के कारण, उत्तर भारत में 5 दिनों के भीतर स्क्रीनों की संख्या 53 से बढ़ाकर 1575 कर दी गई।
सन्दर्भ
↑सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; pv नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
सन्दर्भ त्रुटि: "lower-alpha" नामक सन्दर्भ-समूह के लिए <ref> टैग मौजूद हैं, परन्तु समूह के लिए कोई <references group="lower-alpha"/> टैग नहीं मिला। यह भी संभव है कि कोई समाप्ति </ref> टैग गायब है।