एबीसीडी 2
एबीसीडी 2 (अंग्रेज़ी: Any Body Can Dance 2, उच्चारण: एनी बॉडी केन डांस टू; हिंदी अनुवाद: कोई भी नाच सकता है 2) एक नृत्य पर आधारित भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन रेमो डीसूजा और निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभु देवा हैं। इसके अलावा सहायक किरदार में लॉरेन गॉटलिब, राघव जुयाल और धर्मेश येलांदे हैं। यह फिल्म 2013 में बनी फिल्म एबीसीडी का दूसरा भाग है।[1] यह फिल्म 19 जून 2015 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।[2][3][4] कहानीयह कहानी विष्णु (प्रभु देवा), विनी (श्रद्धा कपूर) और सुरेश (वरुण धवन) की है जो वसई में रहते हैं और विश्व के हिप हॉप डांस चैंपियनशिप नामक नृत्य की प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। सुरेश और विनी अपने नृत्य के शिक्षक विष्णु को सम्मान दिलाने के लिए इस प्रतियोगिता को जीतना चाहते हैं। इसके लिए वे सभी लास वेगस नामक शहर के लिए निकल जाते हैं और इस प्रतियोगिता में भाग लेने और जीतने तक का सफर इस फिल्म में दिखाया गया है। कलाकार
प्रदर्शनइस फिल्म को 19 जून 2015 को वाल्ट डिज़्नी स्टुडियोज़ मोशन पिक्चर द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा।[5] गाने
इस फ़िल्म के गाने सचिन-जिगर द्वारा बनाए गए हैं। इसके बोल मयूर पुरी द्वारा लिखे गए हैं।[6] इसके गाने 22 मई 2015 को प्रदर्शित हुए।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँInformation related to एबीसीडी 2 |
Portal di Ensiklopedia Dunia